{"_id":"5b2e867c4f1c1b95598b5ae0","slug":"101529775740-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मील का पत्थर साबित होगी हिलजात्रा : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मील का पत्थर साबित होगी हिलजात्रा : भट्ट
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड महापरिषद मुख्यालय लखनऊ की ओर से तहसील के जालली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हिलजात्रा का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होंगे। कहा कि तकनीक के इस दौर में आज भी हिलजात्रा जैसी प्राचीन कार्यक्रमों का मंचन प्रासंगिक हैं। हिलजात्रा पर्यावरण और कृषि के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है। परिषद द्वारा हजारों वर्ष पुरानी लोक विधा को जीवित करने के प्रयासों को क्षेत्रवासियों ने सराहा है।
जालली के स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद्रशेखर खुल्बे राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कामना बिष्ट ने वंदना के साथ किया। इसके बाद कैलाश कुमार के निर्देशन में कलाकारों ने हिलजात्रा कृषि से जुड़ा मुखौटा नृत्य पेश किया। कलाकार धीरज कुमार, रोहित यादव आदि ने वाहवाही लूटी। महापरिषद के कलाकारों ने प्रकाश बिष्ट के निर्देशन में तमाम रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। लाज धरियो माता रे भवानी, गाउंली लस्का कमर ढस्का छोड़ा नृत्य ने भी वाहवाही लूटी। ठंडो मेरो पहाड़ों की हवा ठंडो गीत पर दर्शक झूम उठे।
संचालन महेंद्र रावत ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने महापरिषद के प्रयासों को सराहा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि संस्कृति संस्कार है। इसका संवर्धन जरूरी है। विधायक महेश नेगी ने कहा कि हिलजात्रा के मंचन से कृषि और ग्रामीण अंचल में खुशहाली आती है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। परिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कैलाश फुलारा, पप्पू बिष्ट आदि ने इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया।