फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भवाली तिराहे से सैलानियों को नैनीताल नहीं जाने दिया

भवाली तिराहे से सैलानियों को नैनीताल नहीं जाने दिया

Wed, 13 Jun 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
भवाली तिराहे से सैलानियों को नैनीताल नहीं जाने दिया
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल। - फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। मैदानी क्षेत्रों से नैनीताल घूमने पहुंचे सैलानियों की संख्या बढ़ने, नैनीताल में पार्किंगों के फुल होने और यातायात पर नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भवाली, ज्योलीकोट से आने वाले सैलानियों पर रोक लगा दी। इससे सैलानियों को भवाली मस्जिद तिराहे से बाया ज्योलीकोट, गेठिया होते हुए नैनीताल भेजा गया। इससे अधिकांश सैलानियों में आक्रोश था। बहुत से सैलानी बिना नैनीताल घूमे मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नैनीताल में सैलानियों की संख्या बढ़ने के चलते प्रशासन ने भवाली से आने वाले वाहनों के नैनीताल आने पर रोक लगा दी। भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, रामगढ़ से हुए बाया भवाली होते हुए नैनीताल जा रहे सैलानियों के वाहनों को भवाली पुलिस ने सेनिटोरियम स्थित मस्जिद तिराहे पर रोक दिया। साथ ही सभी सैलानियों को बाया ज्योलीकोट होते हुए नैनीताल भेजा। कुछ सैलानियों की पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई। दिल्ली से परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए त्रिवेंद्र कुमार को बाया ज्योलीकोट होते हुए नैनीताल जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजपुर से नैनीताल घूमने पहुंचे पवन कुमार के परिवार को भी परेशान होना पड़ा। कोतवाल उम्मेद दानू ने बताया कि हाईकोर्ट के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने वाहनों को बाया ज्योलीकोट होते हुए नैनीताल भेजा। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट पहने 100 से अधिक बाइक चालकों के चालान काटे। वहां एसआई गोकुल नाथ, महिला एसआई बबीता बिष्ट, नरेंद्र चुफाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


भवाली पुलिस ने बाया ज्योलीकोट होते हुए भेजा नैनीताल
सैलानियों में प्रशासन के खिलाफ दिखी नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed