फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिर्फ आदेशो का पालन करने उतरी निगम की टीम

सिर्फ आदेशो का पालन करने उतरी निगम की टीम

Wed, 25 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ आदेशो का पालन करने उतरी निगम की टीम
हल्द्वानी। नगर आयुक्त के आदेशों पर उंगली न उठे, इसलिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम बाजार में खानापूर्ति करके आधे घंटे में लौट आई। टीम ने सात ठेलों और सड़क पर थूकने वाले एक व्यक्ति का चालान काटकर कुल 1100 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित आदेश दिए थे। इसमें कहा गया था कि स्वास्थ्य विभाग नगर निगम क्षेत्र में खुले में थूकने, कूड़ा फेंकने, धूम्रपान करने वालों का चालान कर मुकदमा करें। आदेश के बाद मंगलवार को शाम साढ़े तीन बजे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम गेट से तिकोनिया चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मात्र एक सड़क पर थूकने वाले पर 200 रुपये जुर्माना करके कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान सात ठेले वालों के गंदगी फैलाने पर चालान काटे। इस दौरान 1100 रुपये वसूल किए गए। आधे घंटे बाद टीम वापस लौट गई। टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक अमोल असवाल, रतन लाल, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed