फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने से बहुरेंगे चौबटिया के दिन

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने से बहुरेंगे चौबटिया के दिन

Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने से बहुरेंगे चौबटिया के दिन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित उद्यान निदेशालय के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्र के औद्यानिकी विकास के लिए आजादी के बाद यहां स्थापित किया गया निदेशालय पिछले दो दशकों से निरंतर रसातल की ओर जा रहा था। अब राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना ली है। वर्तमान में उद्यान निदेशालय में सेब की प्लांटेशन का कार्य चल रहा है। पर्यटन स्थल के लिए प्रशासन पूर्व में यहां सर्वे भी कर चुका है।
विज्ञापन

1953 में चौबटिया में उद्यान निदेशालय की स्थापना हुई। तब यहां निदेशक सहित अधिकारियों की भारी फौज तैनात थी। यहां के स्वदेशी सेब की खुशबू देश-विदेश में विख्यात थी। राज्य बनने के बाद इसके विकास की उम्मीद थी, लेकिन वह धूमिल होती रही। पिछले कई साल से यहां स्थायी निदेशक की भी तैनाती नहीं की गई। सारा कार्य देहरादून कैंप कार्यालय से संचालित हो रहा है, जिसके चलते कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुनाफे के चक्कर में 2006 में यहां स्वदेशी सेब के पुराने पेड़ काटकर अमेरिकन सेब के पौधे लगाए गए, लेकिन यह तकनीक भी कारगर साबित नहीं हो सकी। अब विभाग पुन: स्वदेशी सेब की नर्सरी तैयार करने में जुटा है। पिछले तीन साल में यहां 10 हजार नये पेड़ों का प्लांटेशन किया जा चुका है। इसमें सेब की स्वदेशी और विदेशी प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं।
विज्ञापन


चौबटिया गार्डन में सेब का प्लांटेशन किया जा रहा है। हाइडेंटिसिटी एप्पल प्लांटेशन के तहत हिमाचल से भी मंगाकर 500 नये पेड़ लगाए गए हैं। निदेशालय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है, इसके तहत प्रशासन पूर्व में यहां सर्वे भी कर चुका है। -बीएल वर्मा, उद्यान अधीक्षक, चौबटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed