{"_id":"5aa058f14f1c1b3f658b66fc","slug":"101520457969-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री रावत आज हल्द्वानी में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री रावत आज हल्द्वानी में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ई रिक्शा जनकल्याण योजना का शुभारंभ और उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के नवनिर्मित मुख्यालय भवन का लोकार्पण भी करेंगे। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री 11:20 बजे एफटीआई हेलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे। 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक यहां डेयरी और सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
समारोह में दुग्ध व्यवसाय, सहकारिता और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सहकारिता और उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली महिलाओं को स्तरीय आवासीय, भोजन और परिवहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए।