{"_id":"5a5a70594f1c1bf1408b4bb1","slug":"101515876441-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल पांच साल में घट गई वोटरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल पांच साल में घट गई वोटरों की संख्या
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पांच साल के दौरान सात सौ लोगों के शहर छोड़कर चले जाने की आशंका है। यह खुलासा प्रशासन की ओर से कराए गए वोटरों के सर्वे में हुआ तो दोबारा जांच कराई गई। पांच साल पहले शहर में वोटरों की संख्या 28 हजार के करीब थी, जो अब घटकर 27 हजार 300 रह जाने की बात कही जा रही है।
नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। शहर में नगर पालिका चेयरमैन और सभासद पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीख तय नहीं हो सकी है। इसके बावजूद भावी दावेदारों ने अपने तीर तरकश से निकाल लिए हैं। सभी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। इस बार दो वार्ड बढ़ गए हैं। अब शहर में 13 की जगह 15 वार्ड होंगे। चेयरमैन सीट के आरक्षण को लेकर कहा जा रहा है कि महिला सामान्य सीट हो सकती है, लेकिन शासन की ओर से कोई घोषणा नहीं की जा सकी है। बीते पांच साल के दौरान शहर में वोटरों की संख्या बढ़ने की जगह घट गई है। नगर पालिका कर्मचारियों में यह चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि पहले जहां लगभग 28 हजार वोटर थे वहीं अब इनकी संख्या 27 हजार 300 के करीब ही रह गई है। पांच साल में वोटरों की संख्या सात सौ घटने का अंदेशा है। पालिका प्रशासन की ओर से सूची कंपाइल कर ली गई है। जिसे जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेज दिया जाएगा। उधर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश शर्मा ने बताया कि वोटर कम होने की आशंका नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों के शहर में आने और जाने का सिलसिला चलता रहता है।