{"_id":"5a3554284f1c1bc8678c1be4","slug":"101513444392-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी ने जीते 13 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी ने जीते 13 पदक
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतर ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अनुसार यह प्रतियोगिता छह से सात दिसंबर तक आर्टलरी केंद्र मुख्यालय नासिक में संपन्न हुई।
ब्वाइज कंपनी के 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया और छह स्वर्ण और सात रजत पदक जीत लिए। केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि रेजीमेंट के लिए यह गौरव के पल हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से और अधिक मेहनत कर नाम रोशन करने की अपील की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने के लिए टीम के कोच हरी सिंह की भी सराहना की गई। कहा कि कोच के प्रशिक्षण की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है।