फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   न विधव पेंशन का पता न वृद्धावस् था का

न विधव पेंशन का पता न वृद्धावस् था का

Thu, 23 Nov 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
न विधव पेंशन का पता न वृद्धावस्
था का
हल्द्वानी। तमाम कवायदों के बाद भी समाज कल्याण विभाग की योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही है। प्रदेश में 56 हजार से अधिक लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है। किसी भी पेंशन योजना में आधार फीडिंग का काम शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पेंशन योजनाओं में गड़बड़ियों को लेकर समाज कल्याण विभाग चर्चाओं में रहा है। विभाग ने पेंशन योजना का लाभ देने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया था। वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को आधार कार्ड देना अनिवार्य था। आधार कार्ड लेकर योजनाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर भी ब्रेक लगाने की योजना था। वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन की किसी भी योजना में आधार कार्ड शत प्रतिशत 21 नवंबर 17 तक जमा नहीं हो पाए हैं। इसके चलते तीनों योजनाओं में लगभग 56 हजार से अधिक लोगों की पेंशन रोक दी गई है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि आधार कार्ड न देने के कारण पेंशन रोक दी गई है। इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक योगेंद्र यादव से बात करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

प्रदेश में 56 हजार से अधिक लाभार्थी वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन से वंचित
विभाग का तर्क-नहीं दिया आधार कार्ड इसलिए बंद कर दी पेंशन

ये है हाल
वृद्धावस्था विकलांग पेंशन विधवा पेंशन
जिले कुल पेंशनर आधार नंबर कुल पेंशनर आधार नंबर कुल पेंशनर आधार नंबर
पौड़ी 23,531 20,896 5,644 5,120 11,788 10,387
टिहरी 45,031 40,340 6,712 5,049 13,059 10,785
चमोली 16,011 13,793 2,930 2,587 7,301 6,624
रुद्रप्रयाग 13,477 12,157 2,019 1,713 6,073 5,564
उत्तरकाशी 21,326 19,608 3,342 3,066 5,613 5,273
देहरादून 46,753 42,426 8,673 8,327 18,734 16,735
हरिद्वार 79,510 72,599 9,375 8,716 18,752 17,653
नैनीताल 28,217 26,277 5,056 4,591 12,574 11,282
अल्मोड़ा 45,342 42,910 5,401 5,095 13,265 12,752
पिथौरागढ़ 17,188 14,010 2,916 2,488 8,300 7,637
बागेश्वर 17,183 16,697 2,417 2,230 5,678 5,415
चंपावत 12,874 11,882 2,042 1,880 5,311 4,932
ऊधमसिंह नगर 54,589 49,853 8,102 7,317 20,793 19,338
योग :: 4,21032 3,83448 64,629 58,179 1,47241 1,34384
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed