{"_id":"59fcd4454f1c1b60678b9045","slug":"101509741637-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नवंबर को शहर में निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नवंबर को शहर में निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इस्कॉन द्वारा सात नवंबर को शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भव्य ढंग से निकाली जाएगी। जुलूस में चेकोस्लाविया की टीम भजन और नृत्य संकीर्तन करेगी। इसके अलावा अन्य देशों के विदेशी भक्त इस रथयात्रा में शामिल होने के लिए आएंगे।
इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रचारक सचिनंदन दास और हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष जय जगदीश दास ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को रथयात्रा और राम कथा के बारे में जानकारी दी। रथयात्रा से पहले रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में चार से छह नवंबर तक प्रतिदिन तीन बजे से राम कथा होगी। कथा के लिए मथुरा से आचार्य नवयोगेंद्र स्वामी आ गए हैं। कथा के बाद भजन संध्या और आरती का कार्यक्रम आयोजित होगा। सात नवंबर की दोपहर दो बजे भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा संकल्प बैंकटहाल कुसुमखेड़ा से शुरू होगी। मुखानी, कालाढूंगी रोड चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, बरेली रोड, प्रेम टाकीज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, पटेल चौक, साहूकारा लाइन, कारखाना बाजार, अग्रसेन चौक, सरगम सिनेमा से होते हुए महाराज अग्रसेन भवन तक पहुंचेगी। रूस, चेकोस्लाविया सहित कई देशों के भक्त यहां आएंगे। भक्तगण रथ को खींचने के साथ-साथ नृत्य संकीर्तन और प्रसाद वितरित करते हुए चलेंगे। मार्ग प्रछालन (झाड़ू सेवा) भी रवाना की जाएगी। रथयात्रा में शहर के मेयर और संासद शामिल होंगे। संस्था के अनुसार हल्द्वानी में रथयात्रा दूसरे साल निकाली जा रही है। इस मौके पर गोरक्षा के संरक्षक और संचालक रामेश्वर दास, उद्योगपति गोपाल पाल, भोला नाथ केसरवानी, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।