{"_id":"59e79ace4f1c1bc1678b665e","slug":"101508350670-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट में पेड़ से टकराई गाड़ी, चार वनकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट में पेड़ से टकराई गाड़ी, चार वनकर्मी घायल
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कार्बेट के ढेला रेंज में बुधवार देर रात गश्त के दौरान वनकर्मियों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इससे चार वनकर्मी घायल हो गए। चारों को संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कार्बेट की ढेला रेंज में वन कर्मी देर रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच शिकारी कुआं, सौ फुटी रोड के पास हाथियों का झुंड आता देख वाहन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूरी पर सामने से टस्कर आता देख चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई और चार वनकर्मी मनोज करगेती (चालक), फॉरेस्ट गार्ड अजीत चौहान, सुरेंद्र सिंह बोरा और दैनिक संविदा कर्मी अशोक घायल हो गए। कार्बेट के उप निदेशक अमित वर्मा ने बताया कि घायल वनकर्मियों ने वायरलेस से रेंज कार्यालय को सूचना दी। इस पर रेंज कार्यालय का स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचा और दूसरे वाहन से घायल वनकर्मियों को अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि चारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसमें से दो वनकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।