फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 thousand unemployed due to the closure of Chugan

चुगान बंद होने से 10 हजार हुए बेरोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
10 thousand unemployed due to the closure of Chugan
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर नदी में उपखनिज निकासी लक्ष्य समाप्ति के 14 दिन बाद भी खनन लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया है। राज्य सरकार की टीमें 16 दिन पूर्व नदी का सर्वे कर वापस जा चुकी हैं। खनन लक्ष्य नहीं बढ़ाए जाने से नंधौर के पांचों गेटों पर ताले लटके हैं। खनन बंद होे से नंधौर उपखनिज से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े वाहन स्वामी, दुकानदार और मजदूरों समेत करीब 10 हजार से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में नंधौर नदी में पांच लाख घनमीटर खनन का लक्ष्य था यह 23 फरवरी 2021 को पूर हो गया। शासन से लक्ष्य नहीं बढ़ाए जाने पर वन विकास निगम को नंधौर में खनन बंद करना पड़ा। आमतौर पर नंधौर के खनन गेट 31 मई को बंद होते थे लेकिन इस बार तीन महीने पहले ही बंद कर दिए गए हैं। खनन बंद होने से करीब तीन हजार वाहनों के चक्के जाम हो गए हैं और वाहन स्वामी बिना काम के भी टैक्स देने को मजबूर हैं। नंधौर में 90 फीसदी मजदूर बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड जबकि 10 फीसदी उत्तराखंड से आते हैं। 70 प्रतिशत मजदूर काम बंद होने से घरों को लौट गए हैं। शेष बचे मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। चुगान से वन विकास निगम को प्रतिदिन करीब 6 लाख रुपये राजस्व मिलता है। लक्ष्य नहीं बढ़ने से राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed