{"_id":"6a7a15378234d418d302bcb6","slug":"10-rural-motor-roads-closed-due-to-rain-in-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1018-129243-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में बारिश से 10 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में बारिश से 10 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश के बीच भूस्खलन के कारण 10 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हो गए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की जारी रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित विभागों की टीमें मार्गों को खोलने में जुटी हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में जिले में किसी नई जनहानि या भवन क्षति की सूचना नहीं मिली है।
बाधित मार्गों में ढोलीगांव-धेना, छीड़ाखान-अधोरा-अमजड़, स्यूडा-कौन्ता-ककोड़-हरीशताल, भीड़ापानी-महतोली, पतलोट-पश्यागांव, बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा, डोलकोट-पंगकटारा-खलाड़, इलाईजर-चमोली, पोखरी-देवलीधार-सुरंग और हरिनगर-चंदादेवी मोटर मार्ग शामिल हैं। संबंधित मार्गों के विभिन्न स्थानों पर मलबा और भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हुआ है। विभागीय स्तर पर जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से मार्गों को खोलने का काम जारी है।
--
कहां कितनी बारिश
मुक्तेश्वर : 15.7 मिमी
खनस्यू (ओखलकांडा) : 8.0 मिमी
नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र : 7.0 मिमी,
बेतालघाट : 6.0 मिमी
श्री कैंची धाम : 3.9 मिमी वर्षा हुई।
हल्द्वानी-काठगोदाम : 01 मिमी