फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1.28 crore approved for Nainital - Haldwani NH

नैनीताल - हल्द्वानी एनएच के लिए 1.28 करोड़ मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
1.28 crore approved for Nainital - Haldwani NH
नैनीताल। पिछले साल बरसात में क्षतिग्रस्त हुए हल्द्वानी- नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के लिए शासन ने 1.28 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। विभाग बारिश थमने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर में आई दैवीय आपदा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग भुजियाघाट व डोलमार के समीप कई जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे कई दिनों तक यातायात भी प्रभावित रहा था। कुछ स्थानों पर सड़क के निचले हिस्से की सुरक्षा दीवार के ढहने के कारण सड़क ही खाई में जा समाई थी जिसके चलते विभाग को पहाड़ी का कटान कर वैकल्पिक मार्ग बनाना पड़ा था। विभाग पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारने के लिए शासन से बजट की मांग कर रहा था लेकिन शासन से बजट स्वीकृत न होने के कारण मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात में डोलमार क्षेत्र समेत कई जगह सड़क टूट गई थी। इसकी मरम्मत के लिए साढ़े तीन करोड़ की मांग की गई थी लेकिन बजट नहीं मिल पाया था। अब शासन से एक करोड़ 28 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इससे भुजियाघाट व डोलमार के समीप तीन जगह टूटी सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एमडी थापा, सहायक अभियंता, एनएच नैनीताल हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed