फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ????????? ????????? ?? ?????

काउंसलिंग प्रक्रिया का विरोध

Sun, 21 Jun 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 21 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

 माध्यमिक शिक्षा के सरप्लस और असंगत विषयों के शिक्षकों की तीन दिवसीय काउंसलिंग के दूसरे दिन शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सामान्य के 219 शिक्षकों की काउंसलिंग कर उन्हें अन्य स्कूलों में समायोजित किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान दोपहर में कई शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। इससे कई घंटे तक काउंसलिंग प्रक्रिया बाधित रही। बाद में राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करनैल सिंह ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं) सुषमा सिंह से बातचीत कर शिक्षकों के हितों की अनदेखी होने पर इसका विरोध करने की धमकी दी।
विज्ञापन


बताते चलें कि डायट परिसर में शुक्रवार से असंगत और सरप्लस शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को सामान्य के 219 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। शिक्षकों का कहना था कि वर्षों से विद्यालय में कार्यरत सीनियर शिक्षक के बजाय जूनियर शिक्षक को सरप्लस माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ शिक्षकों ने कहा कि सालों से सुगम में तैनात शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद भी सुगम स्कूल में और दुर्गम में तैनात शिक्षकों को दुर्गम में ही भेजा जा रहा है, जो गलत है। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष करनैल सिंह के डायट पहुंचते ही शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया बंद करो कहते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

बाद में अध्यक्ष समेत मंडलीय मंत्री सोहन सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा ने सुषमा सिंह से बातचीत की। उन्होंने समायोजन से पूर्व यूपी के विकल्पधारी शिक्षकों को वापस भेजने, पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने, समायोजन से पूर्व अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण कराने, ब्लाक रिसोर्स पर्सन और न्याय पंचायत रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति कराने आदि की मांग की। इस संबंध में उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा।


संघ के मंडलीय मंत्री सोहन सिंह मेहता ने समायोजन के लिए बनाए गए नियमों को गलत बताते हुए इसका विरोध किया। सुषमा सिंह कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद काउंसलिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान सीमैट के अपर निदेशक षष्ठी बल्लभ जोशी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक डायट में काउंसलिंग प्रक्रिया जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed