{"_id":"572b04734f1c1b61145cd9da","slug":"nainital-city-will-change-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल जाएगा नैनीताल का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल जाएगा नैनीताल का नक्शा
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 05 May 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
नैनी झील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झील विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्राधिकरण का सालाना बजट प्रस्तुत करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बोर्ड ने प्राधिकरण की परिधि को मुख्य सड़क से 220 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर करने और नैनीताल में सरकारी भवनों की ऊंचाई साढ़े सात मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करने का भी प्रस्ताव मंजूर कर लिया। प्राधिकरण का दायरा बढ़ाने के बाद अब कई और गांव भी इसकी जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन
प्राधिकरण सभागार में मंडलायुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राधिकरण के मुख्य लेखाधिकारी ने वर्ष 2016-17 के लिए बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण ने 473.70 लाख रुपये आय और 460.50 लाख रुपये व्यय का प्रस्ताव है। बैठक में बताया गया कि नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, गागर और श्यामखेत क्षेत्र में अब तक मुख्य रोड से 220 मीटर के दायरे को प्राधिकरण की परिधि में शामिल किया था। बोर्ड ने इस परिधि को 220 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उक्त प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सरोवर नगरी में सरकारी भवनों की ऊंचाई को साढ़े सात मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करने और किसी भी क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण के लिए 550 वर्ग मीटर भूमि की उपलब्धता को बढ़ाकर 750 वर्ग मीटर कर दिया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लंबित भवन मानचित्रों का शीघ्र निस्तारण करें और अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बैठक में आयुक्त एएस नयाल के अलावा जिलाधिकारी दीपक रावत, प्राधिकरण सचिव चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर नियोजक एसके पंत, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह, यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर एसके गुरुरानी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।