{"_id":"8aa5986dda91e5c0943e2ba3de3a0db4","slug":"my-son-is-not-a-maoist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बोले, हेम को दी गई अमानवीय यातनाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता बोले, हेम को दी गई अमानवीय यातनाएं
अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में गिरफ्तार जेएनयू के छात्र और संस्कृति कर्मी हेम मिश्रा से पिता केडी मिश्रा ने कहा कि हेम मिश्रा की गलत गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने खुफिया एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस पर तीन दिन तक हेम को अवैध रूप से हिरासत में रखकर अमानवीय यातनाएं देने का आरोप लगाया है।
पढ़ें, बड़ी खबरः रामदेव को लंदन हवाई अड्डे पर रोका
विज्ञापन
आमरण अनशन की चेतावनी
हेम की जल्द रिहाई न होने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
हेम से मुलाकात कर लौटे पिता केडी मिश्रा, क्रांतिकारी जनवादी मोर्चा (आरडीएफ) के प्रदेश अध्यक्ष जीवन चंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भट्ट ने यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
350 किमी दूर दिखाई गिरफ्तारी
केडी मिश्रा ने बताया कि दो सितंबर को महाराष्ट्र के अहेरी कोर्ट (गढ़चिरोली) में हेम से मिले। पिता ने हेम के हवाले से बताया कि उसे 20 अगस्त को एनआईए, आईबी और महाराष्ट्र पुलिस ने बलारशाह स्टेशन से उठाया और 350 किमी दूर अहेरी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार दिखाया।
पढ़ें, महामहिम को खुश करने के लिए किया गजब काम!
तीन दिन बाद 23 अगस्त को अहेरी न्यायालय में पेश किया। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस पर कानून का दुरुपयोग कर जनता के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
पढ़ें, बड़ी खबरः चैंपियन ने किया सरेंडर, जमानत भी मिली
फर्जी है गिरफ्तारी
पिता ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे महाराष्ट्र पुलिस ने माओवादी कूरियर होने के फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ यूएपीए की धारा 13, 20, 39, 120 (बी) लगाई गई है।
इस काले कानून के कारण हेम को 24 दिन दिन रिमांड में रखकर यातनाएं दी गईं। 15 सितंबर को उसे नागपुर जेल भेज दिया गया है।