फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   mother killed her daughter

कलयुगी मां, बेटी के साथ मिलकर बेटी को मार डाला

Fri, 03 May 2013 12:26 AM IST
हरिद्वार/पथरी/ब्यूरो
हरिद्वार/पथरी/ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
mother killed her daughter

जिस मां की गोद में खेलकूद कर वह बड़ी हुई, उसके कबूलनामे को सच मानें तो झूठी शान के लिए उसने अपनी जवान बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


इस काम में बेटे और दूसरी बेटी ने भी मां का साथ दिया। मामला उत्तराखंड के हरिद्वार शहर का है।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए युवती की हत्या के आरोप में उसकी मां, भाई और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी अरुण मोहन जोशी के मुताबिक 15 मार्च को रात को हुए हमले में गांव धारीवाला निवासी सोमकली की मौत हो गई थी। उसकी मां सरोज को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने गांव के ही तीन चचेरे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या की नामजद रिपोर्ट कराई थी। सीओ कनखल जेआर जोशी ने बताया कि सोमकली के अंत: वस्त्रों से मोबाइल मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस पड़ोस में रहने वाले युवक विक्की उर्फ वीरेंद्र तक पहुंची। पूछताछ पर पता चला कि विक्की और सोमकली के बीच प्रेम संबंध था।

सोमकली की 15 दिन बाद शादी होनी थी लेकिन, सोमकली इससे मना कर रही थी।

वह बार-बार अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कहती रही। घटना से पहले सोमकली ने विक्की के सामने अपनी हत्या की आशंका भी जाहिर की थी।

इन बातों के आधार पर पथरी थानाध्यक्ष टीएस राणा ने सोमकली के भाई सोमनाथ, मां सरोज और बहन ऋतु से पूछताछ की।

तीनों ने परिवार की ‘इज्जत’ की खातिर सोमकली की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि घर में ही रस्सी से सोमकली का गला घोटा गया।

मरने के बाद उसकी लाश घर के पीछे जंगल में फेंक दी गई। सरोज ने खुद को घायल भी कर लिया था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। इससे पहले परिजन हत्या का मुकदमा अपने दुश्मनों के नाम दर्ज कराकर उन्हें भी फंसाना चाह रहे थे।

पुलिस ने एक आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। लेकिन, बाद में पुलिस जांच में सारी बातें सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed