फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Mid-day meal plate budget increase

मिड डे मील की थाली का बजट बढ़ा

Mon, 01 Jul 2013 10:13 PM IST
रुड़की/ब्यूरो
रुड़की/ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal plate budget increase

बढ़ती महंगाई के बाद सरकार ने मिड डे मील की थाली का बजट भी बढ़ा दिया हैं। बजट में बढ़ोत्तरी होने से छात्रों को अब पहले के मुकाबले थोड़ा बेहतर खाना मिलेगा। साथ ही थाली में हरी सब्जियां भी नसीब होंगी। एक जुलाई से इस नए बजट को लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रति छात्र को मिड डे मिल के लिए पहले 3.11 रुपये का बजट मिलता था। जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बढ़ाकर 3.34 रुपये कर दिया है। इसी तरह से उच्च प्राथमिक के प्रति छात्र के लिए 4.65 रुपये निर्धारित था। इसमें 35 पैसे की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन


एमडीएम के कुकिंग कोष में हालांकि यह मामूली बढ़ोत्तरी है, लेकिन इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बच्चों की थाली में भोजन की क्वालिटी में भी थोड़ा सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरी सब्जी को किया अनिवार्य
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मध्याह्न भोजन योजना में छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य रूप से हरी सब्जी रखे जाने के आदेश भी जारी किए हैं। हरी सब्जी में आई महंगाई को देखते हुए शिक्षक इसको लेकर परेशान हैं।

मिड डे मील का मीनूः
सोमवार- दाल और चावल
मंगलवार- काले चने और चावल
बुधवार- राजमा या छोले और चावल
बृहस्पतिवार- कढ़ी और चावल
शुक्रवार- पुलाव या फिर तहरी
शनिवार- स्थानीय सब्जी और चावल

'एमडीएम के कुकिंग कोष की दर में वृद्धि एक जुलाई से लागू कर दी है। महंगाई को देखते हुए यह बढ़ोत्तरी की है।'
ओपी वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक रुड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed