फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   man with cancer jumped to gangnaher to commit suicide.

टायलेट के बहाने एंबुलेंस रोक गंगनहर में कूदा कैंसर पीड़ित

Sat, 12 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की) Updated Sat, 12 Mar 2016 10:01 PM IST
सार

टायलेट के बहाने मंगलौर के पास एंबुलेंस रुकवाकर गंगनहर में कूद गया।

परिजन लगाते रहे गुहार, दो घंटे बाद तक नहीं पहुंचे गोताखोर।

उपचार के लिए आया था रामदेव के पतंजलि योगपीठ।

विज्ञापन
man with cancer jumped to gangnaher to commit suicide.
सांकेत‌िक फोटो

विस्तार

हरिद्वार के मंगलौर के पास कैंसर पीड़ित एक व्यक्ति ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वह उपचार के लिए परिजनों के साथ सोनीपत से हरिद्वार आया था, जहां से लौटते समय टायलेट के बहाने मंगलौर के पास एंबुलेंस रुकवाकर गंगनहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए पत्नी ने भी गंगनहर में छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया। घटना के दो घंटे बाद तक परिजन गोताखोर के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोक (42) पुत्र धर्मसिंह पिछले डेढ़ साल से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। काफी उपचार के बाद लाचार होकर वह शनिवार को बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ पहुंचा था।
विज्ञापन


उसके साथ पत्नी बबिता, भाई सतीश के अलावा एक बहन और भतीजा भी आया था। परिजनों के अनुसार हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ से दवा लेकर लौटते समय अशोक निराश और हताश था। बार-बार वह टायलेट की बात कहकर नहर के किनारे एंबुलेंस रुकवाने की बात कह रहा था। जैसे ही मंगलौर के पास नहर किनारे एंबुलेंस के चालक ने वाहन रोका तो अशोक ने नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को बचाने नहर में कूदने दौड़ पड़ी पत्नी

man with cancer jumped to gangnaher to commit suicide.
एक औरत ने लगाई औरत की कीमत - फोटो : demo pic

उसे बचाने के लिए पत्नी भी नहर में कूदने के लिए दौड़ी, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़कर ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर गोताखोर भेजने की गुहार लगाई, लेकिन शाम करीब पांच बजे हुए हादसे के दो घंटे बाद भी कोई गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचा।

अलबत्ता चेतक पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन उन्होंने गंगनहर में अशोक की तलाश से हाथ खड़े कर दिए। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गोताखोरों के नहीं पहुंचने से निराश होकर परिजन देर शाम सोनीपत के लिए रवाना हो गए, जबकि भाई सतीश आसफनगर झाल पर देर रात तक इंतजार करता रहा।

इस संबंध में मंगलौर कोतवाली के एसएसआई नवीन सेमवाल का कहना है कि नहर में धार काफी तेज है, इसलिए शाम के समय गंगनहर में किसी को तलाश करना मुश्किल है, इसलिए रविवार को सुबह गोताखोर की मदद से तलाश की जाएगी। साथ ही आसफनगर झाल पर नजर रखने के लिए कर्मियों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed