फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   maintenance of rest houses just before char dham yatra

चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले 'तोड़' दिए रेस्ट हाउस

Thu, 28 Apr 2016 01:43 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Apr 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
maintenance of rest houses just before char dham yatra
चार धाम - फोटो : file photo

चारधाम यात्रा शुरू होने के ठीक पहले एडीबी ने आपदा ग्रस्त रेस्ट हाउसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। रेस्ट हाउसों की हालत पर अब जाकर जीएमवीएन का ध्यान गया है।

विज्ञापन


गोचर में जीएमवीएन के एक रेस्ट हाउस की मरम्मत के लिए दो कमरों और छत में तोड़फोड़ कर दी। जीएमवीएन के आपत्ति जताने के बाद एडीबी ने अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। अब यात्रा के बाद ही रेस्टहाउसों की मरम्मत का काम होगा।
विज्ञापन


दरअसल, जीएमवीएन ने सभी रेस्ट हाउसों के लिए बुकिंग कर ली है। उधर, एडीबी की पीआईयू (प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यूनिट) ने इनकी मरम्मत शुरू कर दी। गोचर में टूरिस्ट रेस्ट हाउस की मरम्मत के लिए छत उड़ा दी। इसके साथ ही पानी सप्लाई भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो उन्होंने एडीबी से जवाब मांगा और सात मई तक रेस्ट हाउस सही करने को कहा। इसके बाद एडीबी बैकफुट पर आ गया और यात्रा के बाद काम शुरू करने का निर्णय लिया।

गोचर में छत के साथ तीन कमरों में तोड़फोड़ हुई है। इस संबंध में एडीबी को पत्र लिखकर सात मई तक सब सही करने को कह दिया गया है। यदि उन्हें काम करना ही था तो यात्रा से पहले करना चाहिए था। अब सभी जगह बुकिंग फुल है। ऐसे में ऐन वक्त में यह रेस्ट हाउस तोड़ देंगे तो हम यात्रियों को क्या जवाब देंगे।

- बीएल राणा, महाप्रबंधक, पर्यटन, जीएमवीएन

गोचर में कमरों को सही कर फिलहाल पुताई कर दी जाएगी। सात मई तक कमरे सही कर दिए जाएंगे। बाकि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जहां-जहां भी रेस्ट हाउस की मरम्मत होनी है, अब यात्रा सीजन के बाद ही होगी। काम रोका जा रहा है। जहां तक काम देर से शुरू होने की बात है तो डीपीआर बनाने आदि कार्यो में समय तो लगता ही है।
- गंभीर सिंह, डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर (पीआईयू)

इन रेस्ट हाउस की होनी है मरम्मत
गोचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नंदप्रयाग, पीपलकोटि, जोशीमठ ओल्ड, जोशीमठ न्यू, उत्तरकाशी यू-1, उत्तराकाशी टीआरएच, जानकी चट्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed