फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   maa purnagiri dham will light from LED bulb

अब एलईडी की रोशनी से होंगे मां पूर्णागिरि के दर्शन

Fri, 08 Apr 2016 01:54 PM IST
चंद्रशेखर जोशी/ अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी/ अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 08 Apr 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
maa purnagiri dham will light from LED bulb
मां पूर्णागिरि धाम

मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन अब एलईडी टीवी की स्क्रीन के माध्यम से भी हो सकेंगे। इस एलईडी टीवी को मुख्य मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग के पास लगाया गया है। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और मुख्य मंदिर स्थल के निचले हिस्से में आई दरार के चलते यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में देवी और देवी की नाभि स्थल के दर्शन के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मां के दरबार में भार कम करने के लिए पिछले साल अक्तूबर में मुख्य मंदिर से बैरिकेडिंग को करीब दस फीट दूर किया गया था। तीर्थयात्री इस बैरिकेडिंग से ही मां के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग की वजह से मां के ठीक से दर्शन नहीं हो पाते हैं। इसके विकल्प के तौर पर अब कैमरे का सहारा लिया गया है। नाभि स्थल और देवी दरबार पर लगाए गए कैमरों को बैरिकेडिंग से बाहर की एलईडी से जोड़ा गया है। इस एलईडी के माध्यम से देवी मां और नाभि स्थल के दर्शन होंगे। इस पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला मजिस्ट्रेट और टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि बैरिकेडिंग की दूसरी तरफ से तीर्थयात्री मां के दरबार में प्रसाद चढ़ा सकेंगे, जबकि एलईडी टीवी से बेहद साफ तरीके से दर्शन कर सकेंगे।

पावन है नाभि स्थल
मान्यता के मुताबिक देवी सती के अंग 51 स्थल पर गिरे थे। मां पूर्णागिरि शिखर पर सती का नाभि वाला हिस्सा गिरा था। देवी की मूर्ति के बेहद पास एक गहरा छिद्र है, जिसका दूसरा छोर शारदा नदी में निकलता है। इसी को मां पूर्णागिरि देवी की नाभि माना जाता है। पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी का कहना है कि मां की नाभि के दर्शन के बगैर तीर्थयात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती है।


भारी घंटियां भी की गई थी शिफ्ट
मुख्य मंदिर से सटी हुई बैरिकेडिंग को पिछले साल अक्तूबर में दस फीट दूर खिसकाया गया था। मुख्य मंदिर के आसपास वजन कम करने के चलते कई अन्य कदम भी उठाए गए थे। जिसमें मुख्य मंदिर के आसपास के भारी-भरकम घंटों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed