{"_id":"14e6e84d4c80ead0065c38a097907e20","slug":"lovers-sold-the-mobile-in-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली जेब लव-शव के तोते उड जाते हैं बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली जेब लव-शव के तोते उड जाते हैं बाबू
अमर उजाला, नवाज, हरिद्वार
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम में कितने कष्ट झेलने पड़ते हैं इसका तकाजा हरिद्वार की इस घटना से लगाया जा सकता है। जब जेब में पैसे न हों तो प्रेम क्या-क्या रंग दिखाता है, यह इस जोड़े को देखकर पता चल जाता है।
विज्ञापन
घर से भाग कर शादी करने के इरादे से हरिद्वार पहुंचे प्रेमी युगल ने पैसे खत्म होने के बाद अपना कीमती मोबाइल उत्तरी हरिद्वार के एक दुकानदार को बेचा था।
प्रेमी युगल की तलाश में पुलिस
फोन को ट्रेस करते हुए हरियाणा पुलिस उत्तरी हरिद्वार स्थित दुकानदार तक पहुंच गई। दुकानदार की दास्तान सुनने के बाद हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में निकल गई है।
विज्ञापन
सोनीपत, हरियाणा से एक माह पहले प्रेमी युगल भागा था। उनके फोन की ट्रेस हरिद्वार में मिली थी। इस पर दारोगा सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम हरिद्वार पहुंची और उत्तरी हरिद्वार स्थित दुकानदार को तलाश कर लिया।
विज्ञापन
पैसे हो गए खत्म
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि एक प्रेमी जोड़े ने मोबाइल को बेचा था। दोनों पैसे खत्म होने के बात कह रहे थे। दुकानदार की बयान लेने के बाद हरियाणा पुलिस ने हरिद्वार में कई अन्य जगह प्रेमी युगल की तलाश की।
लेकिन, कोई सुराग नहीं मिल पाया। हरियाणा पुलिस ने प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लग रहा है। मुफलिसी के चलते उन्होंने अपना मोबाइल बेचा था। खड़खड़ी पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।