{"_id":"e239d242-d7e0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lord-shiva-statue-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भोले शंकर' से नाराज है गंगा मैया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भोले शंकर' से नाराज है गंगा मैया!
ऋषिकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद विकाराल रूप धारण करने वाली गंगा मैया लोगों के साथ ही 'भगवान' पर भी रहम नहीं दिखा रही हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर स्थापित भगवान शिव की भव्य मूर्ति सोमवार को गंगा में उफान के साथ बह गई।
तस्वीरों में: उफान पर यमुना
विज्ञापन
बीते रविवार से ही गंगा का पानी करीब 15 फीट ऊंची शिव मूर्ति के गले से होकर बह रहा था।
मौके पर मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
इस बीच अचानक भव्य मूर्ति तेज बहाव के कारण बह गई।
भोलेनाथ के जयकारे के साथ भक्तों ने काफी दूर तक गंगा में बहती मूर्ति के दर्शन किए।
इसके बाद वह नदी के तेज बहाव में ओझल हो गई।
तस्वीरों में: उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत
2010 में भी भगवान शिव की यह मूर्ति बाढ़ में डूब गई थी।
जिसके बाद इसे इस उद्देश्य से ऊंचा किया गया था कि भविष्य में गंगा में चाहे जितना पानी आए यह मूर्ति नहीं डूबे।
पिछले साल सितंबर में भी ऐसी स्थिति आई थी जब गंगा ने भगवान शिव की मूर्ति को डुबो दिया था।
लेकिन इस बार तो जून में ही गंगा की लहरों ने मूर्ति को बहा दिया।