{"_id":"570355384f1c1b040cc81112","slug":"loot-in-sahaspur-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती को अंजाम देकर फरार हो रहे डकैत को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती को अंजाम देकर फरार हो रहे डकैत को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर-बालूवाला गांव स्थित एक घर में बीती सोमवार की देर रात को लाखों की डकैती कर भाग रहे बदमाशों में से एक को पुलिस ने चैकिंग के दौरान कुल्हाल बैरियर से धर दबोचा।
विज्ञापन
उसके पास से लूटी गई करीब 20 हजार की नगदी और ज्वैलरी बरामद कर ली। पकड़े गए बदमाश ने अपने सात अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सपेरा गैंग के सदस्य हैं, जो पंजाब से ताल्लुख रखते हैं।
विज्ञापन
डकैती का खुलासा करने पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को 15 हजार के नगद इनाम की घोषणा की है। वहीं राजभवन में राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने भी पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार बीती रात डंडे, लोहे की रॉड से लैस बदमाशों ने लक्ष्मीपुर-बालूवाला निवासी चंद्रकांता पत्नी स्वर्गीय शक्ति चंदेल के घर धावा बोलकर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और ज्वैलरी लूट ली थी।
विज्ञापन
सोमवार को उनके पति की बरसी थी। जिस कारण कई मेहमान भी आए हुए थे। मेहमान अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। दरवाजों पर अंदर से कुंडी नहीं लगी हुई थी। बदमाशों ने एक कमरे में सोई चंद्रकांता और उनकी बुजुर्ग सास दरांति देवी के साथ मारपीट भी की।
पड़ोस के कमरे में सो रहे चंद्रकांता के जीजा आरपी सिंह और उनकी पत्नी व साली से भी बदमाशों ने मोबाइल और ज्वेलरी लूटी। हालांकि, बदमाशों ने उनके साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अन्य कमरों में सोए मेहमानों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया।
बदमाश करीब 40 मिनट तक घर पर ही रहे। बदमाशों के जाने के बाद चंद्रकांता के शोर मचाने पर छत पर सोए देवर पराक्रम चंदेल दौड़ते हुए नीचे आए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने सभी बैरियरों पर चेकिंग शुरू की।
सोमवार की सुबह करीब 11:15 बजे कुल्हाल चेक पोस्ट पर पुलिस को टाटा सफारी टीएल-8 सीएल 5573 और सेंट्रो कार एचपी-54 8194 आती दिखाई दी। पुलिस को देख दोनों कार बैरियर से कुछ पहले रूक गई। उनमें सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश जोगा पुत्र सोनू निवासी ग्राम तरणताल जनपद अमृतसर पंजाब हाल निवासी मंडी झुग्गी बस्ती पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश को धर दबोचा।
उसके पास से जेवरात और बीस हजार की नकदी बरामद हुई। शेष नगदी और ज्वेलरी फरार बदमाश अपने साथ ले गए। एसपी देहात टीडी बेला ने बताया कि फरार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने जंगल में कांबिंग की
कुल्हाल बैरियर पर बदमाश के पकड़े जाने पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाश से पूछताछ की। उनकी अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, सूरजपुर, कुल्हाल चौकी के आसपास की बस्तियों और जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाश अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।