फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Leopard entered in the bathroom

...जब बाथरूम में घुस आया तेंदुआ

Sun, 25 Aug 2013 12:32 AM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Aug 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered in the bathroom

कल्पना कीजिए कि आप इत्मीनान से अपने घर पर हंसी ठिठोली कर रहे हैं या फिर बाथरूम में नहा रहे हैं, तभी आपके सामने खूंखार तेंदुआ आ धमके तो क्या करेंगे। शायद डरने के और क्या कर सकते हैं। ऐसा अल्मोड़ा में हुआ है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के अल्मोड़ा नगर के थाना बाजार स्थित एक घर में शनिवार सुबह 10 बजे तेंदुआ घुस गया। इससे घरवाले दहशत में आ गए। तेंदुआ घुसने की खबर मिलने के बाद वहां लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन


ढाई घंटे की मशक्कत
लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने घर के बाथरूम में छिपे तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम मे तेंदुआ
शनिवार सुबह दस बजे थाना बाजार निवासी जगदीश पांडे के घर के पीछे की तरफ कुत्तों के भौंकने पर श्री पांडे और उनके पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि तेंदुआ उनके (जगदीश पांडे) के बाथरूम में घुसा है।

तेंदुआ घुस आने की खबर मिलने पर वहां लोगों का मजमा लग गया। शोर सुनकर तेंदुआ बाथरूम में ही दुबक गया। इस बीच, कोतवाल पीएल वर्मा पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।


बेहोश कर किया कैद
वनकर्मी भी ट्रेंकुलाइजर गन, रस्सी का जाल और पिंजरा लेकर वहां आ गए। करीब 12:30 बजे वन कर्मियों ने तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया।

इसके बाद उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब दो वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed