फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Paukhal's Gahad river, mourning in the family

Kotdwar News: पौखाल की गहड़ नदी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिवार में मातम

Wed, 02 Oct 2024 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Paukhal's Gahad river, mourning in the family

विज्ञापन
दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा के पौखाल क्षेत्र की गहड़ नदी में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार बुधवार को पौखाल क्षेत्र में गहड़ नदी में एक युवक के डूबने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। ग्रामीणों के साथ राजस्व पुलिस मौके पहुंची। शव को नदी से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान बॉबी (22) पुत्र यशपाल निवासी नाली बड़ी गांव के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पहचान होने पर मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया। जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवा पुत्र की मौत होने पर परिजन विलाप करने लगे। राजस्व पुलिस की ओर से शव का पंचनामा करने की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed