फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   youth died of infection, 206 people corona infectedHealth department alert

संक्रमण से दो युवक की मौत, 206 लोग कोरोना संक्रमित

Sun, 16 May 2021 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
youth died of infection, 206 people corona infectedHealth department alert
कोटद्वार के निंबूचौड़ क्षेत्र में शनिवार शाम दो युवकों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, रविवार को पौड़ी कोविड वार रूम में आई रिपोर्ट में कोटद्वार के 119 लोगों समेत निकटवर्ती क्षेत्रों के 206 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार निंबूचौड़ क्षेत्र के एक युवक (41 वर्षीय ) को बुखार और सांस लेने में दिक्कत के कारण चार दिन पूर्व बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया था। तबीयत अधिक खराब होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब से युवक का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। शनिवार शाम को उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं सांस लेने में दिक्कत होने पर कोटद्वार के कौड़िया क्षेेत्र के 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि रविवार की रिपोर्ट में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 119 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा द्वारीखाल ब्लाक में 20 लोग, जयहरीखाल ब्लाक में पांच लोग, नैनीडांडा ब्लाक में एक व्यक्ति, रिखणीखाल ब्लाक में तीन लोग और यमकेश्वर ब्लाक में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोटद्वार के कौड़िया बॉर्डर और ऋषिकेश के र्स्वाश्रम से पौड़ी जिले में प्रवेश करने वाले 26 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, एमकेश्वर ब्लाक के सार गांव में 18 ग्रामीण और तल्ला बणांस आम काटल गांव में आठ लोग कोरोना संक्रमित होने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम यमकेश्वर मनीष कुुमार सिंह ने बताया कि सार और आम काटल गांव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को रवाना कर दिया गया है। सबसे पहले संक्रमितों को कोरोना किट वितरित की जाएगी। इसके बाद गांव के सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। जांच में अधिक लोग संक्रमित पाए जाने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस अस्पताल के नौ कर्मचारियों सहित 15 संक्रमित
सतपुली। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल के नौ कर्मचारी और थाना सतपुली के दो कर्मियों समेत सतपुली क्षेत्र में रविवार को कुल 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि हंस अस्पताल के सभी संक्रमित कर्मियों को अस्पताल परिसर में बने कोविड आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट किया गया है। जबकि थाना सतपुली के कर्मियों को सतपुली चिकित्सालय एवं अन्य को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी संक्रमितों को कोविड किट उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मेडिकल टीम सभी होम आइसोलेट संक्रमितों से संपर्क कर उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। संवाद
रैपिड एंटीजन टेस्ट में सात मिले संक्रमित
दुगड्डा। नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में आयोजित कोरोना जांच कैंप में 59 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। जिसमें से सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोरोना किट देते हुए उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।

रविवार को कोविड केयर सेंटर कौडिया से कोविड जाँच के लिए टीम पीएचसी दुगड्डा पहुंची। सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत और उनके परिजनों, सभासद दीपक धयानी , पालिका का स्टाफ व अन्य लोगों ने क्रमवार रैपिड एंटिजन टेस्ट के लिए सैंपल दिया। इनके समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने 59 सैंपल लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल लिए। जिसमें से सात लोग पॉजीटिव पाए गए। चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा आर्य ने बताया कि सभी सात संक्रमितों को कोविड किट वितरित करते हुए उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ईओ हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि नगर में कोरोना संक्रमण में निरंतर वृद्धि होने की रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed