फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth arrested in Eve teasing case

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पोक्सों में केस दर्ज, युवक गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in Eve teasing case
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि नगर में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। महिला ने बताया कि आरोपी युवक किशोरी के साथ आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लील बातें करता था। विरोध करने पर उसने नाबालिग के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने पोक्सो और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी युवक को जिला जज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed