{"_id":"6a996a19c1cf3f70e30d8881","slug":"roads-becoming-slippery-due-to-moss-accumulation-accidents-on-the-rise-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126236-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: काई जमने से फिसलन भरे हुए मोटर मार्ग, बढ़ रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: काई जमने से फिसलन भरे हुए मोटर मार्ग, बढ़ रहे हादसे
Thu, 03 Sep 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत बंजादेवी-दियोड़-गाड़ियों पुल मोटर मार्ग और मैदावन-कांडा नाला-रथुवाढाब मोटर मार्ग के बीच स्थित केरिगाड स्रोत और दुकन्यूं रौल में लगातार काई जमने से सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई है। इन स्थानों पर दोपहिया वाहन सवारों के लिए आवाजाही चुनौतीपूर्ण बनी है। वाहन फिसलने से चालक दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते दिनों बड़खेत तल्ला निवासी डबल सिंह, मैलधार निवासी वीरेंद्र सिंह और हल्दूखाल निवासी राजेंद्र समेत कई लोग इन स्थानों पर फिसलकर घायल हो चुके हैं। दियोड़ निवासी शुभम ने बताया कि दुकन्यूं रौल में तार ब्रश से काई की सफाई की गई थी लेकिन अगले दिन दोपहर तक बारिश के कारण दोबारा फिसलन बढ़ गई।
ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी ने बताया कि उन्होंने दोनों संवेदनशील स्थानों पर स्वयं सफाई कर सावधानी के निशान लगाए हैं। इसके बावजूद कुछ दोपहिया वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। अधिशासी अभियंता विवेक कुमार ने बरसात थमने के बाद इसी माह सफाई कराने का आश्वासन दिया है।