फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth arrested for threatening finance company official, sent to jail

Kotdwar News: फाइनेंस कंपनी के अधिकारी को धमकाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 22 Nov 2024 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for threatening finance company official, sent to jail

विज्ञापन
कोटद्वार। फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के एक अधिकारी को धमकाने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे यहां न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल दिया गया है।




कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर नरदेव सिंह ने झंडीचौड़ निवासी योगेश चौहान पुत्र दीवान सिंह चौहान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस को बताया कि योगेश ने फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। ऋण का किस्त मांगने पर योगेश द्वारा अशोभनीय व्यवहार करने के साथ ही पत्रकारिता का रौब दिखाया जा रहा था। उसके द्वारा डराने-धमकाने के साथ ही दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (6) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर योगेश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed