फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yoga will be international central Garhwal University Department

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा केंद्रीय गढ़वाल विवि योग विभाग

Sun, 19 Jun 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sun, 19 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि का योग विभाग जल्द ही नए सिरे से पुनर्गठित होगा। छात्रों में योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए शिक्षा सत्र से देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में योग विभाग खोले जाने की योजना है। इन छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची में गढ़वाल विवि पहले स्थान पर हैं। गढ़वाल विवि में पहले से ही योग विभाग संचालित हो रहा है, इसलिए यहां विभाग को नए सिरे से पुनर्गठित किया जाएगा। विभाग में कई नए प्रोग्राम, डिप्लोमा व डिग्री पाठ्यक्रम संचालित होंगे। विभाग में अत्याधुनिक सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि दिल्ली में योग विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में योग विभाग खोलने की घोषणा की है। इनमें गढ़वाल विवि पहले स्थान पर है। विभाग को संचालित करने के लिए एमएचआरडी से आठ से दस करोड़ देने की संभावना है। प्रो. कौल ने कहा कि जल्द ही चयनित सभी छह केंद्रीय विवि सामूहिक बैठक कर योग विभाग के संचालन के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे। विभाग ने शिक्षकों सहित अन्य पदों पर नई नियुक्तियां भी होंगी। प्रो. कौल ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में योग विभाग स्थापित करने के लिए योगपीठ बंगलूरू के कुलाधिपति प्रो. एचआर नागेंद्र की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों का हुआ है चयन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि, शांति निकेतन विश्व भारती, केरल केंद्रीय विवि, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि अमर कंटक, मणिपुर विवि, राजस्थान केंद्रीय विवि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed