{"_id":"673a1d7ace688519f3043d00","slug":"yagya-performed-to-purify-the-intellect-of-public-representatives-and-government-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-549904-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जनप्रतिनिधियों व सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जनप्रतिनिधियों व सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। आमसौड़ जन संघर्ष समिति के बैनर तले दुगड्डा ब्लॉक के आपदा प्रभावित गांव आमसौड़ के ग्रामीणों का तीन सूत्री मांगों को लेकर गांव में चल रहा अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरकार व शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
रविवार को ग्रामीण धरना स्थल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरकार व शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। ग्रामीणों ने कहा कि वह आपदा के बाद से ही शासन-प्रशासन से आपदा प्रभावित पहाड़ी का ट्रीटमेंट करने, आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना, सिंचाई की हाईड्रम योजना की मरम्मत करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शासन-प्रशासन उन्हें कोरे आश्वासन दे रहा है। स्थानीय विधायक, गढ़वाल सांसद भी उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने से उन्हें बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने को मजबूर होना पड़ा है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह बिष्ट, गणेश जुयाल, माखन लाल जुयाल, विक्रम सिंह, सुभाष चंद्र और सुरेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।