{"_id":"6ada0e473cffc3590b084f23","slug":"two-wheelers-slipping-in-the-mud-in-chunadhara-ten-drivers-injured-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127533-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चूनाधारा में कीचड़ से फिसल रहे दुपहिया वाहन, दस चालक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चूनाधारा में कीचड़ से फिसल रहे दुपहिया वाहन, दस चालक चोटिल
Thu, 22 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड़डा में चूनाधारा से जामा मस्जिद के निकट तक सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी करीब दस दोपहिया वाहन रपटने से चालक और सवार चोटिल हो गए। इससे पहले एक पर्यटक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राजमार्ग पर कीचड़ होने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संवेदनशील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका ने राजमार्ग की सफाई शुरू कराई है। पानी के प्रेशर और झाड़ू की मदद से सड़क पर जमा कीचड़ हटाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी जीपी जोशी ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग की सफाई की व्यवस्था की जा रही है। संवाद