फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Worker's hand amputated after being hit by machine in factory

Kotdwar News: फैक्टरी में मशीन की चपेट में आकर श्रमिक का कटा हाथ

Tue, 13 Jun 2023 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Worker's hand amputated after being hit by machine in factory
कण्वघाटी। भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्टरी में श्रमिक का मशीन की चपेट में आकर हाथ कटने के मामला प्रकाश में आया है। कण्वघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार झंडीचौड़ उत्तरी निवासी सूरज (18) पुत्र महावीर सिंह सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित सिरमौर नॉन वोवन इंडस्ट्रीज में कार्यरत है। सोमवार देर शाम फैक्टरी में कार्य करते हुए उसका हाथ मशीन की चपेट में आकर कटने से वह बुरी तरह घायल हो गया। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में घायल श्रमिक को देवी मंदिर, कोटद्वार स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए। श्रमिक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। श्रमिक के परिजन उसे इलाज के लिए मेरठ ले गए हैं। कोटद्वार भाबर के श्रमिक संगठनों की ओर से पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग से सभी फैक्टरियों में सुरक्षा व श्रमिकों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों की जांच कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed