फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers do not get bitten by a commotion on plans

योजनाओं का लाभ न मिलने पर श्रमिकों ने काटा हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 14 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Workers do not get bitten by a commotion on plans
कोटद्वार तहसील में सिचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते पदमपुर के काश्तकार। - फोटो : अमर उजाला
श्रम विभाग के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने हंगामा काटा। कहा कि वह महीनों से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जिनका श्रम से कोई वास्ता नहीं है, उन्हें लाभ दिया जा रहा है और जरूरतमंद श्रमिकों को अनदेखा किया जा रहा है। श्रम कार्यालय के बाहर हंगामा काटते हुए श्रमिकों ने कहा कि उन्होंने कई महीने पहले श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाया था, लेकिन अभी तक उन्हें मशीन, साइकिल आदि कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि संपन्न लोगों को श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और जरूरतमंदों की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर रामेश्वरी, बीना देवी, शबाना, रजनी, साहिन, सलमान, योगेश चौहान आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम अधिकारी जयपाल का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण वह सभी श्रमिकों को नहीं संभाल पा रहे हैं। इसके अलावा किन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसकी भी वह पूरी तरह से जांच नहीं कर पाते हैं। जरूरतमंद लोगों को ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed