फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Power outage in Banchuri for two days.

Kotdwar News: बंचूरी में दो दिन से बिजली गुल

Sat, 10 Oct 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 10 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Power outage in Banchuri for two days.
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक की न्याय पंचायत बंचूरी में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। शनिवार को दुगड्डा बिजली घर में टेस्टिंग के चलते दुगड्डा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि बंचूरी क्षेत्र के चोपड़ा, सरा, बघाला, बगोड़गांव, बंचूरी, सुनार गांव, डाबर रौड, परंदा, पठोला, डांगी आदि गांवों में पिछले छह माह से बिजली की समस्या बनी हुई है। स्थिति यह है कि एक दिन बिजली आने के बाद कई दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है। पिछले दो दिनों से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

उधर, उतिर्छा निवासी रोशन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रात से बिजली नहीं है। मोबाइल की बैटरियां खत्म होने से लोग अपने नाते-रिश्तेदारों से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। दोनों क्षेत्रों के ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ (हिल) रवि अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को आई आंधी के कारण कई जगह पेड़ उखड़ने से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा था। क्षतिग्रस्त लाइनों और बिजली के खंभों को ठीक कर अधिकांश स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बंचूरी क्षेत्र में मरम्मत कार्य चल रहा है और देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले बिजली घर में टेस्टिंग के चलते शनिवार दोपहर तक दुगड्डा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed