{"_id":"6aca2edbce06274889068415","slug":"inspection-of-six-roads-after-tarring-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127248-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डामरीकरण के बाद छह सड़कों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डामरीकरण के बाद छह सड़कों का निरीक्षण
Sat, 10 Oct 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
14 अक्तूबर को प्रस्तावों पर होगा विचार
कोटद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अमित कुमार ने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता हरीश कुमार और पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार व सतपाल रांगड के साथ विभिन्न मोटर मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। डामरीकरण के साथ रोड साइन, पैराफिट, क्रश बैरियर और पुश्तों का निर्माण पूरा होने वाले मार्गों को आपत्तियों के साथ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरटीए की बैठक 14 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसमें निरीक्षण किए गए मार्गों को स्वीकृति देने के संबंध में विचार किया जाएगा। बताया कि चौकीसेरा-सीला-चुंडई मोटर मार्ग, पौखाल-मांडई-दूंणी मोटर मार्ग (किमी एक से 9.50 तक), पीपलचौड़-कोलागाड मोटर मार्ग, भंवासी-चमस्यूल-गहली मोटर मार्ग, गूम-मोहनी रावत मोटर मार्ग और चरेख-धरगांव मोटर मार्ग का निरीक्षण किया गया।