{"_id":"6aca306329ad7d032a02f2e0","slug":"public-representatives-should-ensure-that-the-benefits-of-schemes-reach-the-last-person-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127252-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं जनप्रतिनिधि
Sat, 10 Oct 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। साझासैंण स्थित दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प सप्ताह के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय क्षमता विकास एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिखर अरविंद शिक्षण समिति, रुद्रप्रयाग के मास्टर ट्रेनरों ने जन प्रतिनिधियों को पंचायतों के अधिकारों, कर्तव्यों और सतत विकास के लक्ष्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दायित्वधारी कुलदीप सिंह बुटोला का जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक प्रशासन ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि द्वारीखाल के पूर्व प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पंचायत गांव के विकास की पहली कड़ी है। प्रतिनिधियों को योजनाओं और पंचायत व्यवस्था की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
बीडीओ बीडी रतूड़ी ने नौ थीम, सतत विकास लक्ष्य, 15वें वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड फंड की जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील नेगी, एबीडीओ राजीव ध्यानी, समिति की निदेशक डॉ. हेमावती पुष्पवाण, सचिव विनोद कपरवाण मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत जयदीप सिंह रावत और ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार भट्ट ने किया। संवाद