फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Work stuck due to not being Tehsildar

तहसीलदार नहीं होने से अटके काम

Mon, 14 Sep 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Work stuck due to not being Tehsildar
कोटद्वार में गत मार्च से खरीदी गई जमीनों की दाखिल खारिज की प्रक्रिया लंबित है। कोटद्वार में तैनात प्रभारी तहसीलदार का सेवाकाल एक साल पूरा न होने के कारण उन्हें अभी न्यायिक अधिकार नहीं दिए गए हैं, जिससे तहसीलदार कोर्ट के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कोटद्वार तहसील में नायब तहसीलदार के दो पद भी रिक्त चल रहे हैं, जिससे दाखिल खारिज समेत भूमि संबंधी काम ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील जनपद की सबसे बड़ी और संवेदनशील तहसील है, लेकिन लंबे समय से कोटद्वार तहसील में स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कोटद्वार तहसील प्रभारी तहसीलदार के भरोसे चल रही है। गत जून माह में प्रभारी तहसीलदार डबल सिंह के स्थान पर धुमाकोट से नायब तहसीलदार विकास अवस्थी को कोटद्वार तहसील के प्रभारी तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया, लेकिन निर्धारित सेवाकाल पूरा न होने से उन्हें न्यायिक अधिकार प्रदान नहीं किए गए हैं। इसका असर कोटद्वार तहसील के अंतर्गत भूमि खरीदने वाले लोगों के दाखिल खारिज की प्रक्रिया में पड़ रहा है, जबकि नियमानुसार 45 दिन के भीतर दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। कोटद्वार तहसील में सामान्य दिनों में प्रतिदिन जमीनों की खरीद फरोख्त से संबंधित 30 से 35 रजिस्ट्री होती हैं। तहसील में करीब 300 दाखिल खारिज लंबित हैं। प्रभारी तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि उन्हें न्यायिक अधिकार न होने के कारण दाखिल खारिज की प्रक्रिया लंबित हैं। हाल यह है कि तहसील में नायब तहसीलदार के दोनों पद खाली हैं। यहां तैनात नायब तहसीलदार राजेंद्र पंत का रिखणीखाल स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन

.
.
पुराने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। सेवा नियमावली के अनुसार नए नायब तहसीलदारों का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही उन्हें न्यायिक अधिकार दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एसके बरनवाल, एडीएम पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed