फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Work in the sub-post office due to lack of net connectivity

उप डाकघर में नेट कनेक्टिविटी नहीं होने से कामकाज ठप

Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Work in the sub-post office due to lack of net connectivity
उप डाकघर सतपुली में गत 8 दिन से नेट कनेक्टिविटी न होने के कारण कामकाज ठप है। लेन-देन का कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों में बीएसएनएल के अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टऑफिस पहुंचे सत्येंद्र सिंह, अंजू देवी, महेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, महिताब सिंह आदि ने बताया कि वे पिछले एक हफ्ते से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन रोजाना अधिकारी और कर्मचारी कह रहे हैं कि नेट कनेक्टिविटी नहीं है। उप डाकघर के पोस्टमास्टर रामकृष्ण नौगाईं ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में गत 24 दिसंबर से बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने के चलते आहरण वितरण का काम पूर्णतया ठप है। जेई राम सिंह का कहना है कि सतपुली डाकघर में नेट कनेक्टिविटी ठप होने का मामला संज्ञान में है। फॉल्ट को ढूंढकर पोस्ट ऑफिस में नेट कनेक्टिविटी सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed