फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Womens will become immensely powerful and self-confident

सशक्त और स्वाबलंबी होकर अपराजिता बनेंगी महिलाएं

Wed, 24 Jul 2019 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Womens will become immensely powerful and self-confident
डिकुल के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित केएमसी इलेक्ट्रानिक्स में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में ? - फोटो : KOTDWAR
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित केएमसी इलेक्ट्रानिक्स में समाज में बढ़ते अपराध एवं महिला हिंसा विषय पर युवतियों और महिलाओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के लिए माता-पिता ही सबसे करीब और सच्चे मित्र होते हैं। वे अपनी हर समस्या को उनके साथ शेयर कर हल निकाल सकते हैं। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों को पुलिस और महिला हेल्प लाइन नंबर भी दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने केएमसी इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान में महिलाओं को कानून की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शोषण की घटनाओं को छिपाने से अपराध करने वालों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। इससे अपराध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़, फब्तियां कसने वालों या किसी भी तरह के अपराध का डटकर मुकाबला करने और इन मामलों की शिकायत पुलिस से करने को कहा। कहा कि महिलाओं की मदद के लिए पुलिस और हेल्पलाइन नंबर मौजूद है। कामकाजी महिलाओं को यदि कार्यस्थल पर कोई समस्या होती है तो इसे अपने प्रतिष्ठान के जिम्मेदार अधिकारियों और घर पर परिजनों से शेयर करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। महिला संबंधी अपराधों के लिए उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, एकल इमरजेंसी नंबर 112, बाल अपराधों के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, कोतवाली और सीओ कार्यालय के सीयूजी नंबर उपलब्ध करवाए गए। कहा कि चाहे कोई भी स्थिति बन जाए, घबराएं नहीं, उसका साहस से मुकाबला करें। बताया कि महिलाएं अपने स्मार्ट फोन का इस्तेमाल पूरी सावधानी से करें। केएमसी के यूनिट हेड सुरेश तिवारी और भरत तिवारी ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा इस कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आ रही है। महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ रहा है। इस अवसर पर शिवदेव सिंह, भुवन भाष्कर, साक्षी नेगी, मनोरमा नेेगी, प्रियंका गुसाईं, साधिका रावत, पूजा केष्टवाल, मीरा शर्मा, राखी राणा, नीलम चौधरी, विजय लक्ष्मी, किरन भारद्वाज, पूनम सैनी, किरन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
स्वस्थ सोच एवं शरीर से बनेंगी महिलाएं अपराजिता
किशनपुर। महिला पतंजलि की राज्य कार्यकारिणी सदस्या व योगाचार्य शोभा रावत ने महिलाओं को शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। कहा कि महिलाओं में तमाम ऐसी बीमारियां हैं, जिनका निदान योग से संभव है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए प्रात:काल उठकर खाली पेट अनुलोम विलोम किए जाने की सलाह दी। उन्होंने युवतियों और महिलाओं से कहा कि जब हमारी सोच एवं शरीर स्वस्थ रहेगा तब ही वे सशक्त और अपराजिता बनकर सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकेंगी और देश मजबूत बनेगा। उन्होंने सभी से अपराध और शोषण को छिपाने की नहीं, बल्कि जागरूक और निडर होकर उसके खिलाफ लड़ने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed