{"_id":"58614b754f1c1b8640eebc85","slug":"women-fell-into-the-ditch-to-avoid-the-bear-fled-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":" भालू से बचने भागी महिला खाई में गिरी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू से बचने भागी महिला खाई में गिरी, घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
bear
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल ब्लाक के पास्ता गांव में रविवार शाम एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। भागने के दौरान दहशत में महिला खाई में जा गिरी और गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पास्ता के पूर्व प्रधान सुनील खंतवाल ने बताया कि गिरीश चंद्र खंतवाल की पत्नी कांता देवी (50) रविवार शाम करीब चार बजे गोशाला में पशुओं को चारा देकर घर की ओर आ रही थी। रास्ते में झाड़ियों में छिपे भालू और उसके दो बच्चों ने उस पर हमला बोल दिया। शाम को बारिश होने के कारण महिला अपने हाथ में छाता लिए हुए थी। भालू ने जैसे ही उस पर हमला बोला, महिला ने हिम्मत से काम लेते हुए उसकी ओर छाता कर दिया।
विज्ञापन
भालू से जान बचाने के लिए महिला ने दौड़ लगाई। दहशत के चलते वह खाई में जा गिरी। गिरने के कारण उसके गले के पास की हड्डी टूट गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार के अस्पताल में रेफर किया गया। पूर्व प्रधान ने बताया कि दिनदहाड़े भालू के हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों को गांव से बाजार आने-जाने में खतरा बना हुआ है। कई दिनों से क्षेत्र में एक भालू और उसके दो बच्चे घूम रहे हैं। घटना की जानकारी वन विभाग एवं पट्टी पटवारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से भालू के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
थम नहीं रहे भालू के हमले
कोटद्वार (ब्यूरो)। ग्रामीण अंचलों में सर्दियों में भालू के हमले की घटनाएं थमने को नहीं हैं। दुगड्डा, यमकेश्वर, नैनीडांडा, द्वारीखाल, जयहरीखाल और रिखणीखाल क्षेत्रों में भालू की दहशत के चलते लोग दिन ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पिछले एक माह के अंदर जहां भालू ने तीन लोगों पर हमलाकर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया है, वहीं दर्जनभर से अधिक मवेशियों को गोशालाओं में ही निवाला बना दिया है।
दो नवंबर को बीरोंखाल क्षेत्र के कोलादरिया गांव में भालू दिनदहाड़े गांव में घुस आया। इस दौरान भालू ने कपिल कुमार नाम के एक युवा पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। 19 को दुगड्डा ब्लाक के तच्छाली गांव में बसंती देवी, 30 को रिखणीखाल ब्लाक के सिनाला गांव में भालू ने सुंदरा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह को बुरी तरह जख्मी कर दिया। ये महिलाएं गांव के पास खेतों में चारापत्ती लेने गई थी।