{"_id":"57dab6654f1c1b0d47d476f3","slug":"women-activists-were-galvanized-nishank","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कार्यकर्ताओं में जोश भर गए निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कार्यकर्ताओं में जोश भर गए निशंक
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने महिला शक्ति को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाने को कहा।
विज्ञापन
यहां जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम में पहुंचे निशंक महिला कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों का खूब प्रचार-प्रसार करो ताकि लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन का सही खाका पहुंच सके। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि भाजपा की मातृ शक्ति कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ अभी से मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश महामंत्री सरला खंडूडी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला प्रभारी कमला रावत, गढ़वाल संयोजक जयंती पटवाल, उपाध्यक्ष मंजू देवी, जिलाध्यक्ष पौड़ी सुमनलता ध्यानी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, हेमलता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन