{"_id":"5fcbbf518ebc3ecfa609691c","slug":"woman-injured-in-firing-at-party-revolver-seized-case-filed-kotdwar-news-drn36383072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में हुई फायरिंग से महिला घायल, रिवाल्वर जब्त, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में हुई फायरिंग से महिला घायल, रिवाल्वर जब्त, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पर्यटन नगरी लैंसडौन के एक मोहल्ले में नामकरण संस्कार पार्टी में फायरिंग से एक महिला घायल हो गई। महिला को लैंसडौन में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने निर्देश पर लैंसडौन पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कुली मोहल्ला में राजेंद्र बहादुर के बेटे का नामकरण संस्कार की पार्टी चल रही था। पार्टी में तीन जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी, जिसमें दो जगह महिलाएं बैठी थी और एक जगह पुरुष बैठे थे। गाना बजाने का दौर चल रहा था। इस बीच शराब के ठेके में काम करने वाला एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने हवा में कई फायर किए। बताया जा रहा है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने तीन फायर वहां किए जहां महिलाएं बैठी थी। इस दौरान रिवाल्वर से निकली एक गोली वहां बैठी एक नेपाली महिला माया देवी (35) पत्नी दल बहादुर के पैर में लग गई। दो गोलियां वहां महिलाओं के कपड़ों को छूते हुए निकल गई। घटना से जश्न में खलल पड़ गया। परिजन घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां से उसे कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
कोतवाली निरीक्षक एसएन गैरोला ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर लाइसेंस धारक गणेश जुयाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि फायरिंग करने वाला आरोपी भी पार्टी में बुलाया गया था।