फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman in car dies, son injured in collision with truck

Kotdwar News: ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 18 Mar 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman in car dies, son injured in collision with truck

विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी-नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच सुखरो पुल के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना सायं करीब 4:00 बजे के आसपास की है। हादसे का कारण गैस सिलिंडर से भरे ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है।


एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पौड़ी-नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच यूपी की सीमा में सुखरो पुल के पास शाम 4:00 बजे के करीब सिलिंडर लेकर जा रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गया। दुर्घटना में चालक जितेंद्र सिंह बिष्ट (32) पुत्र स्व. रामचंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक जितेंद्र की मां उर्मिला देवी (55) भी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि इस बीच लहूलुहान बेटे को देखकर उर्मिला देवी को हार्ट अटैक आ गया। दोनों को उपचार के लिए आकस्मिक सेवा वाहन 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि जितेंद्र सिंह के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। घायल जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी मां को नोएडा से पौड़ी में कल्जीखाल ब्लाॅक स्थित अपने गांव धारकोट छोड़ने जा रहा था। लेकिन यहां नियति को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। उनके गांव में सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed