फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Winter Festival: A variety of folk dance and singing

शीतकालीन महोत्सव : बिखरी लोक नृत्य व गायन की छटा

Sun, 22 Dec 2024 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Winter Festival: A variety of folk dance and singing
बैजरो। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन बैजरो की ओर से एक दिवसीय शीतकालीन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय वर्ग में सरस्वती शिशु निकेतन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में ग्राम नौगांव ने पहला पुरस्कार जीता। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन बैजरो की ओर से आयोजित शीतकालीन महोत्सव का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष कर्नल यशपाल व मुख्य अतिथि ओमपाल बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

यशपाल नेगी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य लुप्त होती उत्तराखंड की संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। ओमपाल बिष्ट ने लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ साथ उन्हें श्रेष्ठ संस्कार और उत्तराखंड की संस्कृति से भी रूबरू कराएं। महोत्सव में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

विद्यालय वर्ग में सरस्वती शिशु निकेतन ने प्रथम, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं राजकीय इंटर कालेज बैजरो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला समूह में महिला मंगल दल नौगांव ने प्रथम, महिला मंगल दल मटेला ने द्वितीय एवं महिला मंगल दल कुणजोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल यशपाल नेगी, धीरज, हेमराज प्रियवत, प्रेम सिंह, दीन दयाल बिष्ट और बीरेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed