फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Will bring Chaubattakhal on tourism map: Maharaj

चौबट्टाखाल को पर्यटन मानचित्र पर लाएंगे: महाराज

Sun, 24 Nov 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Will bring Chaubattakhal on tourism map: Maharaj
पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत चौबट्टाखाल पहुंचे। रविवार को उन्होंने एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉक के रीठाखाल, कांडई, दलमाणा, कुंडिल, गडोली आदि स्थानों पर जनसंपर्क एवं जनसभाएं कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

रीठाखाल कस्बे में आयोजित जनसभा में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा को पर्यटन मानचित्र पर लाकर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई गई है। भैरवगढ़ी और दीबाडांडा में रोपवे के सर्वे हेतु वाप्कोस कंपनी से करार हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को संजीदगी से लेकर निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने जनता इंटर कालेज कमलपुर (संगलाकोटी) के कक्ष- कक्षों की मरम्मत के लिए दो लाख और हड़कोट मल्ला पेयजल लाइन के लिए चार लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई रीठाखाल-सैंतोली, कुरखाल-मालई पेयजल योजना समेत अन्य मांगों को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया। पर्यटन मंत्री ने गडोली निवासी डा. हर्षपाल रावत की पत्नी के आकस्मिक निधन उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उनके साथ जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश नैथानी, तहसीलदार सतपुली सुरेश चंद्र डबराल, तहसीलदार चौबट्टाखाल दिनेश चंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed