{"_id":"576822604f1c1b7426b47f69","slug":"when-demands-will-be-fulfilled-the-fierce-state-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पूरी होगी मांगें, भड़के राजकीय शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पूरी होगी मांगें, भड़के राजकीय शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों के पूरा न होने और आला अधिकारियों के कार्रवाई न करने पर राजकीय शिक्षक भड़क उठे। उन्होंने एडी कार्यालय में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी न होने पर 25 जून से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से राजकीय शिक्षक सोमवार को मंडल मुख्यालय के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय में एकत्रित हुए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने एडी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मंडल मंत्री शिव सिंह, उपाध्यक्ष मोहन चौहान, गिरीश चंद्र सिंह रावत, विजय चमोला, अनुज जोशी, अरुण थपलियाल और मुकेश बहुगुणा आदि ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों की ओर से विभाग के आला अधिकारियों से कई बार वार्ता की गई। इसके बाद भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक रामकृष्ण उनियाल के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताई। धरने देने वालों में टिहरी से श्याम सिंह, हेमंत पेन्यूली, उत्तरकाशी से उपेंद्र भंडारी, अतोल सिंह, चमोली से प्रदीप भंडारी, रुद्रप्रयाग से हर्षवर्धन सिंह, कुलदीप सिंह, हरिद्वार से रवींद्र रौड, संग्राम सिंह, लक्ष्मण सिंह और बालम सिंह मौजूद थे।