{"_id":"56fa887d4f1c1b6321f00632","slug":"water-corporation-s-three-offices-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम के तीनों दफ्तरों में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम के तीनों दफ्तरों में की तालाबंदी
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की बेमियादी हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने निगम के तीनों कार्यालयों में तालाबंदी की और अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले निगम के अधिकारी और कर्मचारी जानकी नगर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर पेयजल निगम कर्मचारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने राज्यपाल से पेयजल निगम कर्मचारियों की शीघ्र वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर इंजीनियर संतोष कुमार, भारत सिंह रावत, नितिन नेगी, सरिता गुप्ता, सुनीता नौटियाल, एनके चौहान, शत्रुघ्न त्यागी, शीशराम, प्रदीप बौड़ाई, योगेंद्र नाथ, अंकित कंडवाल, संजीव नेगी, दीपक सिंह गुसाईं, हर्षपाल सिंह रावत, सुनीता देवी, रतन सिंह, चंद्रमोहन जखमोला, पुष्पा बिष्ट, हेमलता पांडे, कल्पना बलूनी, कुसुमलता डबराल, रामदत्त धूलिया, हरीश ध्यानी, राजेंद्र सिंह ओली, भूपेंद्र सिंह और नीरज नेेगी आदि थे।
विज्ञापन