फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Water came in Telisot Gadera, road blocked

Kotdwar News: तेलीसोत गदेरे में आया पानी, मार्ग बाधित

Thu, 31 Jul 2025 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Water came in Telisot Gadera, road blocked

विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्र की कई सड़कें बाधित हो गई हैं। जिससे लोगों को पैदल ही गंतव्य तक आवाजाही करनी पड़ रही है। भाबर के तेलीसोत गदेरे में पानी आने से वैकल्पिक मार्ग बाधित हो गया है। लोगों को कई किमी आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर कई जगह कीचड़ से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। भाबर के चिलरखाल मार्ग पर रामदयालपुर में तेलीसोत गदेरे में निर्माधाणीन पुल के पास लोनिवि की ओर से हाल में बनाया गया वैकल्पिक मार्ग जलस्तर बढ़ने से बाधित हो गया है। जिससे लोगों को गदेेरे का जलस्तर कम होने का इंतजार है। गदेरे में पानी बहने तक लोगों को करीब आठ किमी की दूरी चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग बाधित होने से रामदयालपुर, श्रीरामपुर समेत सिडकुल में काम करने वाले सैकड़ों लोगों को यहां पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह राणा, आनंद प्रसाद केष्टवाल व प्रभुलाल केष्टवाल का कहना है कि उत्तरी झंडीचौड़ के अन्य मार्गों पर भी अवरोधक लगे हुए हैं, जिससे लोगों आठ किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर कम होने के बाद फिर से वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। उधर, भारी बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्र में खाल्यूडांडा-खेड़गांव मोटर मार्ग, चाई गिवाली-रैतपुर मोटर मार्ग, सौलीबैंड-मैंदोली समखाल मार्ग, जड़ाऊखांद-मजेड़ा बैंड मोटर मार्ग, द्वारीभौन मोटर मार्ग, खोलकंडी मंदिर मोटर मार्ग, देवराजखाल-संगलाकोटी मार्ग के साथ ही स्व. जगमोहन सिंह नेगी राज्य मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेज दी गई हैं। मौसम की प्रतिकूलता के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed